भारत

ACB की बड़ी कार्रवाई, जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 May 2026 9:31 AM IST
ACB की बड़ी कार्रवाई, जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) और एक ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को गांव भटगांव से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कनिष्ठ अभियंता की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो एक ठेकेदार के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। एसीबी ने पहले ठेकेदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसके बाद जांच की कड़ी कनिष्ठ अभियंता सूरज तक पहुंची।
बताया जा रहा है कि गांव भटगांव निवासी रवि नामक युवक ने एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन लगाने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत के आधार पर एसीबी सोनीपत की टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के बाद कनिष्ठ अभियंता सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को सोनीपत कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहे हैं।
इससे पहले 25 मई को सोनीपत से ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आई थी। परिजनों ने एक शख्स गंभीर पर आरोप लगाया है कि उसने एक साल पहले भी मृतका स्वाति के साथ छेड़छाड़ की थी। हमले में सुनीता, उसके पति विजय और स्वाति (जो गांव बडोली की रहने वाली थी) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी पहले भी पीड़िता के घर आ चुका था। तब 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया था। उसने पहले भी महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। रात के समय गली में कोई नहीं था। लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे और आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि, इस तरह की वारदात शायद ही कभी देखने को मिलती है। अगर आप शवों की हालत देखते, तो वह बेहद दिल दहला देने वाली और भयावह थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story