भारत

एसडीओ और उनके परिवार से जुड़े लोगों के आवासों पर ACB की छापेमारी

jantaserishta.com
11 Sept 2024 11:16 AM IST
एसडीओ और उनके परिवार से जुड़े लोगों के आवासों पर ACB की छापेमारी
x
कार्रवाई भ्रष्टाचार और जमीन की हेराफेरी से जुड़े मामले में की जा रही है.
रांची: झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम बुधवार सुबह हजारीबाग के एसडीओ शैलेश कुमार और उनके परिवार से जुड़े लोगों के आवासों पर पहुंची। एसीबी की टीम हजारीबाग स्थित उनके सरकारी आवास और गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी कर रही रही है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और रांची में जमीन की हेराफेरी से जुड़े मामले में की जा रही है।
फिलहाल, हजारीबाग में बतौर एसडीओ सेवारत शैलेश कुमार पूर्व में लंबे समय तक रांची के बड़गाई और हेहल अंचल में सीओ के रूप में पदस्थापित रहे हैं। इन दोनों अंचलों में जमीन की हेराफेरी से जुड़े कई मामले सामने आए हैं।
हालांकि, एसीबी की ओर से आधिकारिक तौर पर फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। एसडीओ शैलेश प्रसाद मूल रूप से गिरिडीह के रहने वाले हैं। उनके पिता उदय शंकर प्रसाद सरकारी सेवा से रिटायर्ड हैं और शास्त्री नगर मुहल्ले में रहते हैं।
एसडीओ के एक भाई मार्बल के कारोबारी हैं। एसीबी ने इनके आवासों पर भी दबिश दी है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। छापेमारी करने वाली टीम में एसीबी के 10 से ज्यादा अफसर शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story