ACB ने घूस लेते नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, दहेज में एक रुपया न लेकर आए थे चर्चा में...

जोधपुर: नारकोटिक्स विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात अमन फोगाट को जयपुर एसीबी टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया. अमन फोगाट झुंझुनू जिले के सुजानगढ़ के गांव बड़सरी बास का निवासी है. अमन फोगाट की शादी ढाई साल पहले हुई थीय शादी में अमन फौगाट ने दहेज में कुछ नहीं लिया था. अमन फोगाट के पिता ने अपनी बहू को क्रेटा गाड़ी उपहार में दी थी. इससे इस परिवार की काफी वाहवाही हुई थी. लेकिन अब रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद अमन फोगाट क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





