भारत

सरकारी अलमारी में 2.31 करोड़: एसीबी ने अधिकारी को किया गिरफ्तार, DoIT के ज्वॉइंट डायरेक्टर सस्पेंड

jantaserishta.com
22 May 2023 12:11 PM IST
सरकारी अलमारी में 2.31 करोड़: एसीबी ने अधिकारी को किया गिरफ्तार, DoIT के ज्वॉइंट डायरेक्टर सस्पेंड
x
कमीशन देने वाले वेंडरों की भी जांच की जाएगी।
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने पद के कथित दुरूपयोग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले योजना भवन की अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये नकद, करीब एक किलो वजनी सोने की छड़ें बरामद की गई थी। गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने उसे निलंबित कर दिया है।
यादव को उनके कार्यालय की अलमारी से सोना और नकदी बरामद होने के बाद जयपुर पुलिस ने शनिवार की रात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को मामला सौंप दिया था। एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यादव को अदालत में पेश किया गया और हमने पूछताछ के लिए उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। एलसीडी, लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य सामान की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी करने में अपने पद का दुरूपयोग करने में उसकी भूमिका की गहन जांच की जाएगी।
रिश्वत के रूप में कमीशन देने वाले वेंडरों की भी जांच की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story