
राजस्थान के जालौर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी ने जालौर में सायला ग्राम विकास अधिकारी को एक लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एसीबी ने मौके से एक दलाल के बारे में भी पता चला है हालांकि वह मौके से फरार हो गया. एसीबी जालौर को मिली शिकायत के मुताबिक भवन निर्माण का विवाद दूर करके के लिए एनओसी जारी करने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी और एक दलाल की तरफ से रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसके बाद एसीबी ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. बता दें कि एसीबी जालौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





