ACB की कार्रवाई, पटवारी 1000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जोधपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ग्रामीण जिला जोधपुर की टीम के उप महानिरीक्षक कैलाश बिश्नोई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में निरीक्षक अमराराम खोखर ने कार्रवाई करते हुए तहसील परिसर से सिहांदा पटवार मण्डल में कार्यरत पटवारी परसराम गुर्जर को एक हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार चैन सिंह पुत्र रेवत सिंह निवासी हनवंत नगर ने ब्यूरो के समक्ष शिकायत की कि उसकी शामलाती कब्जा काश्त भूमि खसरा नंबर 1905 रकबा 81.02 ग्राम पंचायत हनवंतनगर पटवार मंडल सिहांदा में आई हुई है. जिसमें से चैन सिंह ने अपने हिस्से की भूमि 20.05 बीघा जमीन है. जिसमें से 0.13 बीघा जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए ग्राम पंचायत हनवंतनगर को दान में दी गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





