भारत

एसी में लगी आग, घर में लाखों का माल जलकर राख

jantaserishta.com
22 May 2023 5:12 PM IST
एसी में लगी आग, घर में लाखों का माल जलकर राख
x

DEMO PIC 

नोएडा: एनसीआर में गर्मी में पारा चढ़ते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। ताजा मामले के अनुसार नोएडा के 137 सेक्टर में बनी एक सोसायटी के फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की वजह से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने फ्लैट के लोगों को सकुशल बाहर निकाला और सोसाइटी के अंदर लगे फायर इंस्ट्रूमेंट से आग को बुझाया गया। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
फायर विभाग से मिली सूचना के मुताबिक आज करीब 3.30 बजे सूचना मिली की थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 137 में बनी पारस टेरिया सोसाइटी के स्टूडियो टॉवर के फ्लैट नंबर-1117 के विंडो एसी में आग लग गई थी। जिसको वहां मौजूद गार्ड व स्थानीय लोगों द्वारा फॉयर सेफ्टी उपकरणों की सहायता से बुझा दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। इस आग लगने की घटना में किसी की जान के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story