भारत

AC का कम्प्रेसर फटा, स्पोर्ट्स कारोबारी की घर में भरे धुएं में दम घुटने से मौत

jantaserishta.com
18 Jun 2026 10:58 AM IST
AC का कम्प्रेसर फटा, स्पोर्ट्स कारोबारी की घर में भरे धुएं में दम घुटने से मौत
x
पढ़ें पूरी खबर.
अलीगढ़: अलीगढ़ के हरिओम नगर में बुधवार रात करीब मशहूर स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष कालरा के दोमंजिला बंगले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. हादसे के वक्त घर में मौजूद उनके दो बेटे और बहन सुरक्षित बाहर निकल आए. दमकल कर्मियों ने बेडरूम में बेहोश मिले कालरा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्राथमिक जांच के अनुसार आग एयर कंडीशनर की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने या एसी कंप्रेसर फटने की वजह से लगी, जिसके बाद दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग एयर-कंडीशनर (एसी) की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी हो सकती है. वहीं, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एसी का कंप्रेसर फटने के बाद यह भीषण आग भड़की. हालांकि, आग लगने की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की जांच अभी जारी है.
जब बंगले में आग लगी, तब बुजुर्ग सुभाष कालरा अपने बेडरूम के अंदर ही फंस गए थे. रेस्क्यू टीम के उन तक पहुंचने से पहले ही वे धुएं के कारण बेहोश हो चुके थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story