भारत

AC का कम्प्रेसर फटा, 4 मेकेनिक की हालत नाजुक

Shantanu Roy
26 April 2024 3:31 PM GMT
AC का कम्प्रेसर फटा, 4 मेकेनिक की हालत नाजुक
x
जांच कर रही पुलिस
अंबाला। हरियाणा के अंबाला कैंट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई है। एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे PGI चंडीगढ रेफर किया गया है। हादसा रामपुर गांव मोड पर स्थित एक दुकान में AC रिपेयर करते हुए कम्प्रेसर फटने से हुआ। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दुकान पर मैकेनिक कुलवंत AC की रिपेयर कर रहा था। इसके साथ ही एक अन्य मैकेनिक और 2 हेल्पर भी वहां उपस्थित थे। अचानक AC का कम्प्रेसर फट गया।

हादसे में कुलवंत को ज्यादा गंभीर चोटें आई है, जिसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, कुलवंत की एक बाजू की नस कटी है। दूसरी बाजी में ज्यादा घाव हैं। वहीं, मैकेनिक राजकुमार के भी शरीर पर भी कई जगह चोटें आई है। हेल्पर चंदपुरा निवासी गुरजीत और अकबरपुर निवासी गौरव को एडमिट कर लिया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची। यहां, पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए।
Next Story