भारत

ABVP ने 21 प्रमुख चौराहों पर हनुमान चालीसा के पाठ के लिए लाउडस्पीकर लगाने की मांगी अनुमति, जिला प्रशासन ने कहा ये बात

jantaserishta.com
14 April 2022 8:44 PM IST
ABVP ने 21 प्रमुख चौराहों पर हनुमान चालीसा के पाठ के लिए लाउडस्पीकर लगाने की मांगी अनुमति,  जिला प्रशासन ने कहा ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (UP Aligarh) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से 21 प्रमुख चौराहों पर हनुमान चालीसा के पाठ के लिए लाउडस्पीकर (Loudspeakers) लगाने की अनुमति मांगी है. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) राकेश पटेल ने कहा कि प्रशासन को एबीवीपी (ABVP) की ओर से एक आवेदन मिला है. इस मामले को हम देख रहे हैं.

एजेंसी के अनुसार, इस मामले को लेकर एडीएम ने बुधवार की शाम कहा कि प्रशासन इस मुद्दे के कानूनी प्रभावों को देख रहा है. उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा. इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राज्य सचिव बलदेव चौधरी ने बुधवार को यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि वे इस मुद्दे पर जिला प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
बीजेपी नेता का ऐलान- पूरे देश के मंदिरों में मुफ्त लगवाएंगे लाउडस्पीकर, हर रोज बजाएं हनुमान चालीसा
चौधरी ने कहा कि अगर हमें आवश्यक अनुमति नहीं मिलती है, तो हमारा अगला कदम क्या होगा, इस पर रणनीति तय करेंगे. इस बीच, कुछ समूहों के पदाधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में लाउडस्पीकर और अन्य उपकरणों को शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाने के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story