भारत

BHU में ABVP का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग

SHIDDHANT
3 Oct 2026 6:29 PM IST
BHU में ABVP का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग
x
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया को पद से हटाने की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसे जलाया। ABVP का कहना है कि छात्रों की मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन ने छात्र सुरक्षा, परिसर की व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं।
ABVP की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा परिसर में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने की मांग की गई है। छात्रों ने मधुबन पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की भी मांग रखी है।
इससे पहले प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मशाल यात्रा और सांकेतिक प्रदर्शन भी किया था। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। ABVP की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष पल्लव सुमन के अनुसार, छात्रों की सुरक्षा और विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना प्रमुख मुद्दों में शामिल है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर अंतिम समाधान को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
Next Story