भारत

एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की तैयार

jantaserishta.com
28 Aug 2023 10:27 AM IST
एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की तैयार
x
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनावों की घोषणा के बाद एबीवीपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), जो आरएसएस की छात्र राजनीतिक शाखा है, ने रविवार को डूसू चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
इस सूची में तुषार डेढ़ा, वैभव चौधरी, सुशांत धनखड़, आशीष सिंह, अंकिता विश्वास, मुस्कान बेदी, अपराजिता, राहुल डेढ़ा, अमन कपासिया, हिमांशु नागर, सचिन बैसला, भानु प्रताप सिंह, सारांश भाटी, बालकिशन चौधरी, ऋषभ चौधरी, ऋषिराज सिंह और आकाश यादव को शामिल किया गया है।
एबीवीपी का कहना है कि इन नामों में से ही डूसू सेंट्रल पैनल के आखिरी चार नाम तय होंगे। इन छात्र नेताओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर डीयू से संबद्ध सभी कॉलेजों में एक साथ एबीवीपी का प्री-कैंपेन शुरू होगा। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही एबीवीपी सोमवार से 52 कॉलेजों और विभागों में अपना अभियान शुरू कर देगी।
अपने चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने के लिए, एबीवीपी ने दिल्ली भर में फैले डीयू कॉलेजों को सात क्षेत्रों में विभाजित किया है, जहां वह एक साथ व्यापक स्तर पर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेगी और डूसू चुनावों के लिए अपना एजेंडा पेश करेगी। एबीवीपी के छात्र नेता हर्ष अत्री ने कहा कि एबीवीपी आगामी डूसू चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। छात्रों से जुड़े मुद्दों की समझ रखने वाले उम्मीदवारों के जरिए एबीवीपी का छात्र केंद्रित एजेंडा छात्रों के सामने रखा जाएगा।
विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत के आधार पर एबीवीपी जल्द ही अपना घोषणापत्र जारी करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर और चुनाव की तारीख 22 सितंबर है। पिछला डूसू चुनाव 2019 में हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story