भारत

AAP और NSUI को पछाड़ ABVP ने जीता पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव

SHIDDHANT
31 Aug 2026 10:22 PM IST
AAP और NSUI को पछाड़ ABVP ने जीता पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव
x
यूनिवर्सिटी में ABVP का परचम अंकित बिढान बने अध्यक्ष
Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ (PUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार अंकित बिढान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 500 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ABVP ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। अंकित बिढान को चुनाव में कुल 3149 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के छात्र संगठन Association of Students for Alternative Politics (ASAP) के उम्मीदवार आदिल बराड़ को 513 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, NSUI के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।
वोटों की गिनती के दौरान शुरुआत से ही ABVP बढ़त बनाए हुए थी। केमिस्ट्री विभाग के 57वें विभाग के वोटों की गिनती पूरी होने तक ABVP को 2287 वोट मिल चुके थे। वहीं ASAP को 1767, NSUI के गुरमान को 1767 और SATH के दश्नप्रीत को 1052 वोट मिले थे। अंतिम परिणाम में ABVP ने निर्णायक जीत दर्ज की। अंकित बिढान की जीत के बाद पंजाब ABVP ने खुशी जाहिर की। संगठन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर ABVP पर भरोसा जताया है और यह छात्रों के विश्वास की जीत है।
ABVP ने बताया कि सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के छात्र परिषद चुनावों में भी संगठन ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां भव्य शर्मा को SCA अध्यक्ष और खुशी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा UIET विभाग से ABVP उम्मीदवार तविशा जिंदल ने पंजाब यूनिवर्सिटी विभागीय प्रतिनिधि चुनाव में जीत हासिल की। संगठन ने इसे छात्रों की आवाज और नेतृत्व के समर्थन का जनादेश बताया। ABVP और SOPU गठबंधन ने पीजीजीसी-46 में भी जीत हासिल की है। यहां परमजीत सिंह को अध्यक्ष और करणप्रीत सिंह को महासचिव चुना गया। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की लगातार दूसरी जीत को संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं, अन्य छात्र संगठनों के लिए यह चुनाव परिणाम आने वाले समय की रणनीति तय करने वाला साबित हो सकता है।
Next Story