भारत

फरार असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का लगा था आरोप

Nil dhankar
6 Dec 2021 10:24 PM IST
फरार असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का लगा था आरोप
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यूपी। रेप पीड़िता को नाले में गिराकर मारने पीटने और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गवाह को रेप के फर्जी मुकदमे में जेल भेजवाने के मामले में फरार एक डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। गाजीपुर की युवती ने असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव के खिलाफ शादी के नाम पर झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जमानत पर छूटने के बाद मदन यादव ने रेप पीड़िता और उसके गवाह के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए। हंडिया में दर्ज एक गैंग रेप के मुकदमे में सेटिंग कराकर रेप पीड़िता के गवाह को जेल भेज दिया गया।

खुलासा होने पर रेप पीड़िता ने जार्जटाउन थाने में महेंद्र यादव और हंडिया थाने के पूर्व इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के खिलाफ फर्जीवाड़ा करके गवाह को जेल भेजने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में मदन यादव वांछित था। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि इन दोनों मुकदमों में फरार मदन यादव को थरवई के एक गांव से गिरफ्तार किया था। वहां पर अभिषेक सिंह और उसके शिक्षक भाई ने मदन यादव को शरण दी थी। हाल में शाइन सिटी प्रकरण में अभिषेक जमानत पर रिहा हुआ है।

Next Story