झारखंड

माता-पिता के हत्या का फरार आरोपी 8 वर्ष बाद गिरफ्तार

Santoshi Tandi
3 Nov 2023 8:23 AM GMT
माता-पिता के हत्या का फरार आरोपी 8 वर्ष बाद गिरफ्तार
x

गुमला। 8 वर्ष पहले गुमला जिले के कुरूमगाढ़ा थाना क्षेत्र के उरू बरटोली गांव में डायन बिसाही के शक में एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद व्यक्ति फरार हो गया था।

पुलिस लगातार छापेमारी कर उसकी तलाश कर रही थी। छापेमारी के दौरान माता-पिता की हत्या करने वाला अभियुक्त बुधवा होरो आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में अपने सौतेले भाई के साथ जमीनी विवाद हो गया था। जिसके बाद बुधवा ने गांव के ही अन्य चार-पांच लोगों के साथ मिलकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी गई थी।

हत्या करने के बाद आरोपी ने घर को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पर आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। पर आज जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Next Story