भारत

युवती के साथ रेप के बाद कराया गर्भपात, फिर...

jantaserishta.com
1 May 2022 8:48 AM IST
युवती के साथ रेप के बाद कराया गर्भपात, फिर...
x

बगहा: बिहार के बगहा से शादी का झांसा देकर आदिवासी युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि आरोपी उसी के गांव का रहने वाला है और तीन बच्चों का पिता है. कुछ दिन पहले उसका गर्भपात भी करवा चुका है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो सालों से उसका यौन शोषण कर रहा है और शादी करने की बात को हमेशा टालता रहा. जब वो उसके घर पहुंची तो उसने अपने घर पर रखने से मना कर दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना के बाद लड़की के पिता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है.
इस मामले पर डीएसपी कैलाश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है. आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी तीन बच्चों का बाप है और शादीशुदा है. वो लड़की से दो वर्षों से संबंध बना रहा था. गर्भपात करवाने की पुष्टि हो गई है.
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. लड़की के भाई ने बताया कि आदिवासियों ने लड़की के परिवार को गांव से निकाल दिया है. ऐसे में कहां जाएं. पीड़ित के भाई का कहना है कि आरोपी उन्हें धमकी दे रहा है कि केस करने का बुरा अंजाम होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story