भारत

घिनौनी साजिश: दोस्त से करा दिया अपनी ही पत्नी का रेप, और फिर...

jantaserishta.com
2 May 2022 1:15 PM IST
घिनौनी साजिश: दोस्त से करा दिया अपनी ही पत्नी का रेप, और फिर...
x

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने विरोधियों को फंसाने के इरादे से रिश्तों को तार-तार कर दिया है. उसने अपनी ही पत्नी को जंगल में ले जाकर दूसरे व्यक्ति के साथ दुष्कर्म कराया. वह भी एक बार नहीं, बल्कि दो बार. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पति उसे खेत पर घुमाने ले जाने की बात कह कर बाइक से जंगल में ले गया, वहां उसने फोन करके एक व्यक्ति को बुलाया और जबरन दुष्कर्म कराया गया.
महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के 1 घंटे बाद उसके पति ने पुनः उसी व्यक्ति को बुलाया और एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म करवायाय दो बार दुष्कर्म करवाने के बाद उसके पति ने डॉयल 112 पर फोनकर पुलिस को बुला लिया और दो लोगों पर अपने पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया.
सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके द्वारा ही बुलाए व्यक्ति द्वारा किया गया है, जो उसके पति का दोस्त है और सामने आने पर वह उसे पहचान भी सकती है.
एसपी ग्रामीण क्षेत्र सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने पति पर जंगल में ले जाकर फोन कर बुलाए गए एक व्यक्ति द्वारा दो बार दुष्कर्म करने की तहरीर दी है. महिला ने बताया है कि ऐसा उसने अपने दो विरोधियों को फंसाने की इरादे से किया.
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. दूसरे अज्ञात व्यक्ति के बारे में आरोपी पति लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है. अब मोबाइल सर्विलांस द्वारा आरोपी पति की कॉल डिटेल से पहचान की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story