भारत
अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल में फिल्म पठान का किया विरोध, FIR दर्ज
jantaserishta.com
25 Jan 2023 9:53 AM IST

x
संगठनों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, जिन्होंने बुधवार को फिल्म की रिलीज का विरोध करने की योजना बनाई है।
आगरा (आईएएनएस)| अखिल भारत हिंदू महासभा (एबीएचएम) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की स्क्रीनिंग के खिलाफ आगरा के एक सिनेमा हॉल में विरोध प्रदर्शन किया। रकाबगंज के एसएचओ प्रदीप कुमार ने कहा कि, मामला आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि, राज्य पुलिस को उन संगठनों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, जिन्होंने बुधवार को फिल्म की रिलीज का विरोध करने की योजना बनाई है।
पुलिस को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





