भारत

अभिषेक बनर्जी का ऐलान, कहा- बीजेपी 5 साल तक मुफ्त में दे रसोई गैस, 42 लोकसभा सीटों पर अपने सभी उम्मीदवारों को वापस लेगी

jantaserishta.com
31 March 2024 12:00 AM IST
अभिषेक बनर्जी का ऐलान, कहा- बीजेपी 5 साल तक मुफ्त में दे रसोई गैस, 42 लोकसभा सीटों पर अपने सभी उम्मीदवारों को वापस लेगी
x
पढ़े पूरी खबर
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने सभी उम्मीदवारों को वापस ले लेगी, अगर भाजपा यह घोषणा कर दे कि गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त में रसोई गैस मिलेगी. उन्होंने मथुरापुर में आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आपको लक्ष्मी भंडार देने की जरूरत नहीं है, दीदी (ममता बनर्जी) पहले से ही यह दे रही हैं. मैं आपको (बीजेपी) चुनौती दे रहा हूं कि एक नोटिफिकेशन लाएं और ये घोषणा करें कि अगले 5 साल तक लोगों को खाना पकाने की गैस मुफ्त दी जाएगी.
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए फरवरी 2021 में पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार द्वारा 'लक्ष्मी भंडार' योजना शुरू की गई थी. इस साल के बजट में सामान्य वर्ग के लिए सहायता 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह और एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दी गई.
टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह डायमंड हार्बर की करीबी सीट मथुरापुर के विकास की भी जिम्मेदारी लेंगे. बनर्जी ने कहा कि हमने वह सब कुछ किया है, जो हमने वादा किया था. मैं अपने वादे पर कायम हूं. मथुरापुर डायमंड हार्बर से सटा हुआ है. मैं डायमंड हार्बर की तरह ही मथुरापुर के विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रहा हूं.
बापी हलदर मथुरापुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि टीएमसी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी, जिससे इंडिया ब्लॉक को भारी झटका लगा था. इसके चलते कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत फेल हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story