भारत
अभिजीत दिपके ने लगाए आरोप, कहा- CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए हुआ बंद
jantaserishta.com
15 Aug 2026 3:38 PM IST

x
हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने घर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।
अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत में कहा, "आज, भारत की आज़ादी के 80 साल पूरे होने के मौके पर मैं अपने गांव आया और यहां के स्कूल का दौरा किया। स्कूल की हालत बहुत खराब है। बच्चों के लिए पीने का पानी नहीं है और वॉशरूम की हालत भी बहुत बुरी है। बच्चों ने हमें बताया कि वॉशरूम में भी पानी नहीं आता है। स्कूल की खिड़कियां टूटी हुई हैं और उन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है। टूटी हुई खिड़कियों को बैनर से ढका गया है।
दिपके ने कहा, "आज सुबह अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस चला गया था। सोशल मीडिया पर स्कूल सुधार अभियान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यहां तक कि छोटे बच्चे भी खराब स्कूलों की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कहीं स्कूल तक सड़क नहीं है, तो कहीं शिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ये वीडियो बड़ी संख्या में वायरल हो रहे हैं। इसी वजह से कुछ लोग घबराए हुए हैं और सीजेपी का अकाउंट बंद करने या हैक करने का प्रयास किया जा रहा है।"
हालांकि, कुछ समय बाद सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर कर लिया गया। इसकी जानकारी खुद अभिजीत दिपके ने दी है। वहीं, सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज प्रधानमंत्री ने लाल किले पर भाषण देते हुए कहा कि हम एक करोड़ लोगों को एआई से जोड़ेंगे। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल के दौरान कहा कि हम अभ्युदय योजना चला कर युवाओं को कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करायेंगे। अभ्युदय योजना का परिणाम शून्य रहा और करोड़ों रुपए भी खर्च हुए। अगर नहीं तो सरकार सलेक्शन डाटा दे। पूछना ये था कि क्या उत्तर प्रदेश योजना की तरह यह भी फ्लॉप साबित होगी?"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





