भारत

यूक्रेन में रेस्टोरेंट चलाते थे भारत के अभिजीत, दूतावास के कर्मचारियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, बच्चों का नाम रखेंगे ऑपरेशन गंगा

jantaserishta.com
5 March 2022 3:43 PM IST
यूक्रेन में रेस्टोरेंट चलाते थे भारत के अभिजीत, दूतावास के कर्मचारियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, बच्चों का नाम रखेंगे ऑपरेशन गंगा
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच इस समय हालात सामान्य नहीं है. कई भारतीय लोग भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्हें वापस देश लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' चलाया है. यूक्रेन के कीव में केरल का एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ फंस गया था. ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय दूतावास के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जिसके बाद अब इस शख्स ने अपने बच्चों का नाम ऑपरेशन गंगा रखने का फैसला लिया है.

मूल रूप से केरल के रहने वाले अभिजीत कीव में एक रेस्टोरेंट चलाते थे. वह रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अपनी नौ महीने के गर्भवती पत्नी के साथ फंस गए थे. फिलहाल वह पोलैंड के रोजजोव में भारतीय दूतावास द्वारा स्थापित एक आश्रय कक्ष में सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को उनकी पत्नी की डिलीवरी है. अभिजीत ने कहा कि 'ऑपरेशन गंगा' की वजह से ही आज वे लोग सुरक्षित हैं. इसलिए वह अपने बच्चों को इसका नाम देंगे.
अभिजीत ने एएनआई को बताया कि वह भारत वापस लौट रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी अभी पोलैंड के अस्पताल में भर्ती रहेंगी. अपनी खुशी का इजहार करते हुए अभिजीत ने कहा कि यूक्रेन से पोलैंड आने में मेरा एक भी रुपया नहीं लगा. सब भारत सरकार की मदद के कारण ही हुआ है.
भारतीय लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया है. 1 मार्च को भारतीय वायु सेना को भी ऑपरेशन में लाया गया. भारतीय लोगों की सहायता के लिए 'ऑपरेशन गंगा' का एक ट्विटर हैंडल भी बनाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story