भारत

अभय चौटाला : राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को देंगे वोट

Rani Sahu
15 July 2022 5:16 PM GMT
अभय चौटाला : राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को देंगे वोट
x
राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को देंगे वोट

ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वे महिला प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को वोट देंगे। क्योंकि मुर्मू एक तो महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, दूसरा आदिवासी समुदाय से हैं। जबकि कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है। कहीं राष्ट्रपति चुनाव में भी राज्यसभा चुनाव की तरह कांग्रेस में कोई खेल न हो जाए। चौटाला पुराने बस स्टैंड के नजदीक कम्यूनिटी सेंटर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता व गणमान्य लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का कोई खौफ नहीं रहा है। आज न तो विधायक और न ही जनता सुरक्षित है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर एक हो गया है।साथ ही अपराध के मामले में बिहार से भी आगे निकल गए हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास का दावा कर रहे हैं
वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है, कहीं राज्यसभा चुनाव की तरह राष्ट्रपति चुनाव में भी कोई खेल न हो जाए। प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि अगली सरकार इनेलो की बनेगी। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नगर निकाय चुनाव में गठबंधन सरकार को सिर्फ 26 फीसदी मत मिले हैं जबकि पहले भाजपा को 45 फीसदी से अधिक मत मिले थे।
इस दौरान इनेलो जलाध्यक्ष सतीश राठी, पूर्व सांसद कैप्टन इन्द्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना, डॉ. नफे सिंह लाहली, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, वेद भराण, ताजबीर शिमली, विनेश लाकड़ा, पुनित मायना, करतार काहनी, यादराम सरपंच, शीला खरैटी, सुशीला राणा, नीतू मलिक, ईश्वर सिंह मलिक, अरविंद गोस्वामी, सूरज देहराज, राजबीर वाल्मीकि, समरजीत नरवाल, सरदार जसबीर जस्सा, धुरेन्द्र सिवाच, दलेल ढाका, भोला सुढाणा, कुंती देवी, दिनेश सहरावत, सुरेन्द्र कन्हेली, पंकज हुमायुपुर, कृष्ण सांपला, हैप्पी भालौठ, राजेश कटवाडा, मास्टर मुखतयार सिंह, बल्लू बालंद, भीम दलाल, जोगेन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story