भारत

अगवा डॉक्टर का इकलौता बेटा सकुशल बरामद, हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
18 March 2023 1:00 PM IST
अगवा डॉक्टर का इकलौता बेटा सकुशल बरामद, हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन
x
किडनैपिंग केस में बड़ा अपडेट.
मुज़फ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से शुक्रवार की देर शाम अपहृत डॉक्टर एसपी सिंह के इकलौते पुत्र विवेक कुमार (26) को पुलिस ने भोजपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया। विवेक का शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने कांटी ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के पास से अपहरण कर ले गए थे।
अपहरण की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( एसएसपी) राकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम ने तकनीक की मदद से जांच शुरू कर दी।
इस टीम ने घटना के 15 घंटे के भीतर अपहृत विवेक को बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेक का फिरौती के लिए अपहरण किया गया था जिसमें डॉक्टर के आसपास रहने वाले एक व्यक्ति भी शामिल था।
बताया जाता है कि अपहरण कर अपराधी मुजफ्फरपुर छपरा मार्ग होते हुए आरा लेकर निकल गए थे। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कुछ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। सभी अपराधी आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
एसएसपी राकेश कुमार ने शनिवार को कहा कि डाक्टर के पुत्र की सकुशल बरामदगी हुई है पुलिस की टीम को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story