भारत

अब्बास अंसारी की पैरोल खत्म, कासगंज के लिए रवाना

jantaserishta.com
13 April 2024 10:55 AM IST
अब्बास अंसारी की पैरोल खत्म, कासगंज के लिए रवाना
x

फाइल फोटो

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पैरोल खत्म हो गई है। वह शनिवार सुबह कासगंज के लिए रवाना हो गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास को मुख्तार के फातिहा कार्यक्रम मे शामिल होने के लिये तीन दिन की कस्टडी पैरोल दी थी। इसके तहत उसको 10 अप्रैल को गाजीपुर जेल लाया गया था। इस दौरान वह मुख्तार अंसारी के फातिहा कार्यक्रम मे शरीक हुआ। वह तीन दिनों से गाजीपुर जेल में था। शुक्रवार को उसकी पत्नी निकहत अंसारी और भाई उमर अंसारी ने उससे जेल में मुलाकात की थी। तीन दिनों की पैरोल खत्म होने के बाद अब्बास शनिवार को कासगंज जेल पहुंचेगा।
जेल के अधिकारियों ने बताया कि अब्बास तीन दिनों के दौरान दिन पूरी तरह से जेल में ही रहा। सिर्फ 10 अप्रैल को वह परिवार के साथ रहा और पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हुए धार्मिक रीति-रिवाजों में शामिल हुआ। बेटे से प्यार-दुलार किया और परिवार, रिश्तेदार व जान-पहचान के लोगों से मिला।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक उसने मीडिया से दूरी बनाकर रखी और कोई बयान नहीं दिया। परिजनों से भी आवश्यक दूरी बनाकर रखी। 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे अब्बास को फिर गाजीपुर जिला जेल में दाखिल कराया गया था। 11 और 12 अप्रैल को अब्बास को गाजीपुर जिला जेल में रखा गया। 12 अप्रैल को अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी और उसके छोटे भाई उमर अंसारी जेल में उससे मिलने पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story