भारत

पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए कासगंज से गाजीपुर जेल पहुंचा अब्बास अंसारी

jantaserishta.com
10 April 2024 11:16 AM IST
पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए कासगंज से गाजीपुर जेल पहुंचा अब्बास अंसारी
x

फाइल फोटो

गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत मिल गई है। इसके लिए अब्बास अंसारी कासगंज जेल से बुधवार को गाजीपुर जेल पहुंच गया है।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज वह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य मौजूद रह सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अब्बास को तीन दिनों की कस्टडी पैरोल मिली है। इस दौरान वह गाजीपुर जेल में रहेगा। इसके बाद वापस कासगंज जेल भेज दिया जाएगा।
जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद अब्बास अंसारी को यहां रखा जा रहा है। जिस बैरक में उन्हें रखा जाएगा, वहां किसी और को जाने अनुमति नहीं है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को अपने पिता की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी थी। पुलिस हिरासत में ही अब्बास अंसारी को 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story