भारत

आशिकी तुमसे ही, युवती ने अश्लीलता पूर्वक सारी दुनिया को बताया

Nil dhankar
10 Oct 2023 11:26 AM IST
आशिकी तुमसे ही, युवती ने अश्लीलता पूर्वक सारी दुनिया को बताया
x
देखें वीडियो

यूपी। सोशल मीडिया पर एक कपल वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कपल चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है. लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे बैठी हुई है. वो फिल्मी अंदाज में बाइक की टंकी पर बैठकर लड़के को गले लगाए हुए है. बगल से गुजर रहे किसी कार सवार ने कपल की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो हापुड़ नेशनल हाईवे NH-9 का है. जहां थाना सिंभावली क्षेत्र में एक लड़का और लड़की रेज रफ्तार बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लड़का बाइक दौड़ा रहा है और आगे बैठी लड़की उसे गले लगाए हुए है. हालांकि, वीडियो कब का है इस बारे में जानकारी मिलना बाकी है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है. उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है. लड़के ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है. दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं.

खुलेआम सड़क पर अश्लीलता फैलाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोग कपल की आलोचना कर रहे हैं. वीडियो में बाइक का नंबर दिखाई दे रहा है. इसके आधार पर पुलिस कपल तक पहुंच सकती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


Next Story