भारत

आरुषि ने हनीट्रैप में फंसाया: खुफिया जानकारी देने लगा युवक पकड़ाया, संवेदनशील दस्तावेज मिले

jantaserishta.com
26 Aug 2023 2:47 PM IST
आरुषि ने हनीट्रैप में फंसाया: खुफिया जानकारी देने लगा युवक पकड़ाया, संवेदनशील दस्तावेज मिले
x
खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई.
कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी बिहार का रहने वाला है। कोलकाता पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हावड़ा जिले में उसके घर से शुक्रवार को पकड़ा।
अधिकारी ने कहा, ''उसे देश की सुरक्षा के लिए घातक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया।'' उन्होंने बताया कि आरोपी को कई घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा, ''उसके मोबाइल फोन से तस्वीरों, वीडियो और ऑनलाइन चैट (संवाद) के रूप में खुफिया जानकारी मिली। यह जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थी।''
कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा। कोलकाता पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम भक्तबंशी झा है। उसे पाकिस्तान के एक हैंडलर ने हनीट्रैप में फंसाया था और तब से वह संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसियों को भेज रहा था।
पाकिस्तान की आरुषि शर्मा नाम की कथित महिला के साथ संपर्क में आने के बाद भक्तबंशी ने दिल्ली में सेना की छावनी की भी कई जानकारियां भेजी थीं।उसने ओटीपी के जरिए आरुषि के सिम कार्ड भी मैनेज किए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story