भारत

अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में AAP की महारैली, देखें लाइव

jantaserishta.com
11 Jun 2023 12:45 PM IST
अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में AAP की महारैली, देखें लाइव
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की रामलीला मैदान में रविवार होने जा रही महारैली भले ही अधिकारियों के तबादला-नियुक्ति को लेकर केंद्र की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ है, लेकिन यह महारैली आप के लिए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का रुख भी तय करेगी. केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी महारैली का आयोजन कर रही है.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे. आप संयोजक ने अपील की है कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इस महारैली में आप भी शामिल हों.
बीजेपी वाले चाहते हैं कि इनके अलावा किसी और की सरकार बन जाए. अगर ये चुनाव में नहीं जीत पाते हैं तो ये उपचुनाव से सरकार बना लेते हैं. विधायक को खऱीदकर या फिर राज्यपाल को सुबह चार बजे जगाकर. बीजेपी का मतलब भारतीय जुगाड़ पार्टी संजय सिंह ने कहा कि इस काले अध्यादेश के खिलाफ पूरे देश में इस आंदोलन को बढ़ाना होगा. दिल्ली के दो करोड़ लोगों को अधिकार छीना जाए, ये मंजूर नहीं हैं. राज्यसभा में जब ये बिल आएगा तो सभी विपक्षी दल मिलकर इस बिल को गिराने का काम करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story