भारत

'आप' की मांग, कानून-व्यवस्था का नियंत्रण अरविंद केजरीवाल को मिले

jantaserishta.com
26 Jun 2023 5:00 PM IST
आप की मांग, कानून-व्यवस्था का नियंत्रण अरविंद केजरीवाल को मिले
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि अगर उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालने में असमर्थ हैं तो इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी जानी चाहिए।
दरअसल, रविवार को प्रगति मैदान के पास कथित तौर पर बाइक सवार हमलावरों ने बंदूक की नोंक पर एक डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए थे। इसको लेकर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "राजधानी में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है, चाहे वह तिहाड़ जेल हो, यूनिवर्सिटी हो, कोर्ट हो या अस्पताल हो। केजरीवाल को कानून-व्यवस्था का नियंत्रण दिया जाना चाहिए।'"
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि 18 जून को राजधानी में चार हत्याएं हुईं, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एलजी को पत्र लिखा। उन्होंने बताया, "हमने पहले ही कहा है कि पुलिस स्टेशन कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहे हैं। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में 35 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी है। हमने थाना समितियों को पुनर्जीवित करने का अनुरोध किया है।" इससे पहले दिन में, अरविंद केजरीवाल ने भी उपराज्यपाल पर आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story