भारत

AAP का बड़ा फैसला, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा

jantaserishta.com
2 April 2026 2:01 PM IST
AAP का बड़ा फैसला, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे.

राघव चड्ढा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है. राघव चड्ढा को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.राघव पिछले कुछ दिनों से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे. अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है.
राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के टॉप लीडर्स को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद राघव चड्ढा की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी. उनकी इस 'चुप्पी' को पार्टी के अंदर दूरियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
नए डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल पार्टी के एक अनुभवी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सांसद हैं. उन्हें साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा भेजा गया था. संसद के पिछले सत्रों में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखी है. अब देखना ये है कि अशोक मित्तल की शांत और तार्किक कार्यशैली ऊपरी सदन में पार्टी के एजेंडे को कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर पाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story