भारत
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
jantaserishta.com
23 March 2024 4:30 PM IST

x
फाइल फोटो
मेरठ: नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आप ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया।
बता दें कि मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए और कहा कि मौजूदा वक्त में देश में एक तानाशाही सरकार चल रही है, जो विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मौजूदा सरकार विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है।
वहीं, आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा, “इस देश के अंदर विपक्ष की सबसे मजबूत और बुलंद आवाज अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल इस समय नरेंद्र मोदी के आंखों में सबसे ज्यादा खल रहे हैं। कारण यह है कि केजरीवाल बुनियादी चीजों पर सवाल करते हैं और बुनियादी चीजों पर राजनीति करते हैं। उनको (केजरीवाल) आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी ईडी और सीबीआई के दम पर चुनाव लड़ रही है, इसलिए आधी रात को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का काम किया गया।”
उन्होंने आगे कहा, “आने वाली 26 तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हम लोग पीएम हाउस का घेराव करने जा रहे हैं। हम लोग ना रूकेंगे और ना ही दबेंगे।” गौरतलब है कि ईडी ने नई आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





