भारत

गुजरात की विसवादार सीट पर जीती ‘आप’, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर भी आगे

jantaserishta.com
23 Jun 2025 2:16 PM IST
गुजरात की विसवादार सीट पर जीती ‘आप’, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर भी आगे
x
नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात की विसवादार सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है। पार्टी के प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने विसवादार सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें 75,942 मत मिले हैं और उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को 17,554 वोट से मात दी है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जामनगर के लाल बंगले सर्किल पर गोपाल इटालिया की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे भी फोड़े।
आप नेता प्रकाश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गोपाल इटालिया ने उपचुनाव में जीत दर्ज की है, जो गुजरात की राजनीति में नया अध्याय है। पिछले कई सालों से यहां भाजपा का दबदबा था, लेकिन आज हमारी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां की जनता चाहती है कि अब धर्म की बजाए मुद्दों पर बात होनी चाहिए, इसलिए हमें जनता ने मौका दिया है।
वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 7,504 वोटों की लीड ले रखी है। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर हैं और भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लुधियाना पश्चिम सीट पर अब तक 11 राउंड की गिनती हो चुकी है, जबकि अभी तीन राउंड की गिनती बाकी है और जल्द ही इस सीट पर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि 19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए थे। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 जून को केरल की नीलांबुर सीट पर उपचुनाव में 75.27 प्रतिशत वोट पड़े। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। गुजरात की विसावदर सीट पर 56.89 प्रतिशत और कडी सीट पर 57.91 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story