भारत

'आप' ने शुरू किया लोकसभा चुनाव अभियान, स्लोगन जारी, VIDEO

jantaserishta.com
8 March 2024 3:19 PM IST
आप ने शुरू किया लोकसभा चुनाव अभियान, स्लोगन जारी, VIDEO
x

'आप' ने शुरू किया लोकसभा चुनाव अभियान, स्लोगन जारी, VIDEO

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार अभियान का आगाज कर दिया। इसके साथ ही केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा भी जारी किया। जिसका नाम है: "संसद में भी केजरीवाल, तभी दिल्ली होगी खुशहाल।"
इस बीच आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के साथ सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। आप ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी दिनों में दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के लिए सीट शेयरिंग पर भी फैसला कर लिया जाएगा। हालांकि, पंजाब में दोनों ही पार्टियों ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सात में चार सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, तो कांग्रेस ने तीन पर।
इसी तरह से गुजरात और हरियाणा में आम आदमी पार्टी को दो सीटें आवंटित की गई हैं। बता दें कि गुजरात की भरूच और जामनगर, तो वहीं हरियाणा की कुरूक्षेत्र सीट आप को आवंटित की गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सोनितपुर सीट के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story