भारत

आप ने कहा- ऑफिस पर छापा, अब पुलिस का आया ये बयान

jantaserishta.com
12 Sept 2022 10:53 AM IST
आप ने कहा- ऑफिस पर छापा, अब पुलिस का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अहमदाबाद: अहमदाबाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से छापेमारी को लेकर किए गए दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। रविवार देर रात 'आप' की ओर से दावा किया गया कि पुलिस ने अहमदाबाद स्थित पार्टी दफ्तर पर छापेमारी की है। कल शाम ही गुजरात पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि दिल्ली की तरह यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। हालांकि, अब पुलिस ने इस दावे को गलत करार दिया है।
अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह कहा, ''सोशल मीडिया के जरिए खबर आई कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर छापा मारा है। पुलिस ने इस तरह की कोई छापेमारी नहीं की है।'' नवरिंग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीके पाटिल ने छापों के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, ''गदवी के ट्वीट को देखने के बाद मैं खुद रविवार रात पार्टी दफ्तर पहुंचा और ब्योरा मांगा। लेकिन याग्नेश समेत मौजूद अन्य पार्टी नेताओं ने कोई ब्योरा नहीं दिया। किसी ने यह नहीं बताया कि कौन आया था और वास्तव में हुआ क्या।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story