भारत

अयोध्या में आप पार्टी की तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें

Rounak Dey
14 Sept 2021 6:57 PM IST
अयोध्या में आप पार्टी की तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें
x
अयोध्या/लखनऊ: कभी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर की जगह विश्वविद्यालय बनाने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी यूपी में बीजेपी को चुनौती देने के लिए हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को सियासी हथियार बना रही है। जी हां, आम आदमी पार्टी आज अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी का दावा है कि वह बीजेपी के 'नकली राष्ट्रवाद' को बेनकाब करेगी। इसके साथ ही पार्टी यूपी के चुनावी समर में भी उतर रही है।
अयोध्या में AAP की तिरंगा यात्रा से एक दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हनुमान गढ़ी पहुंचे और रामलला की आराधना की। इस दौरान हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से सिसोदिया ने यूपी की राजनीति में अयोध्या के महत्व पर बातचीत की और बताया कि कैसे उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में करिश्मे की उम्मीद कर रही है।
भगवान राम की जन्मभूमि में तिरंगा यात्रा के महत्व पर सिसोदिया ने कहा कि हम पूरे राज्य में तिरंगा यात्राएं कर रहे हैं। मेरे लिए यह तीसरी यात्रा है। राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के कारण अयोध्या महत्वपूर्ण है। भारतीय इतिहास में इसका अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की पूजा और तिरंगा यात्रा, यह हमारे कार्य को और पवित्र बनाएगी।
बिना किसी सियासी गठजोड़ के 2022 में AAP क्या उम्मीद कर रही है? सिसोदिया ने कहा कि हर पार्टी किसी समय नई रहती है। हमने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई लेकिन किसी समय शहर में हम भी नए थे। लोगों ने सभी राजनीतिक पार्टियों को देख लिया है और अब नई तरह की राजनीति देख रहे हैं। दिल्ली में, हमारे पास संसाधन और अधिकार यूपी सरकार की तरह नहीं हैं, फिर भी हम लोगों को सस्ती बिजली, अच्छे स्कूल, स्वच्छ जल आदि दे रहे हैं। लोग अब सुशासन देख रहे हैं।


Next Story