भारत

गुजरात चुनाव के लिए आप पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट आई, देखिए किसको मिला टिकट?

jantaserishta.com
20 Oct 2022 2:32 PM IST
गुजरात चुनाव के लिए आप पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट आई, देखिए किसको मिला टिकट?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है. इसमें 20 उम्मीदवारों के नाम हैं. अब तक आप 73 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. गुजरात में इसी साल के आखिरी महीने तक चुनाव अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है.


AAP ने आज 20 उम्मीदवार घोषित किए, उनमें रापड़ से अंबा भाई पटेल, वड़गाम से दलपत भाटिया, मेहसाना से भगत पटेल, वीजापुर से चिराग भाई पटेल, भिलोड़ा से रूप सिंह भगोरा, बयद से चुन्नी भाई पटेल, प्रांतिज से अल्पेश पटेल, घटलोडिया से विजय पटेल, जूनागढ़ से चेतन गजेरा, बोरसद से मनीष पटेल, अंकलव से गजेंद्र सिंह, उमरेठ से अंबरीश भाई पटेल, कपाड़वंज से मनुभाई पटेल, संतरामपुर से पर्वत वगोदिया फौजी, दाहोद से प्रो. दिनेश मुनिया, मंजालपुर से विराल पांचाल, सूरत नॉर्थ से महेंद्र नावड़िया, डंग से एडवोकेट सुनील गमिट, वलसाड़ से राजू मर्चा का नाम शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story