भारत

13 अक्टूबर तक के लिए आप सांसद संजय सिंह की रिमांड बढ़ी

Nilmani Pal
10 Oct 2023 10:24 AM GMT
13 अक्टूबर तक के लिए आप सांसद संजय सिंह की रिमांड बढ़ी
x

दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को तीन दिनों के लिये ED की हिरासत में भेजा। 13 अक्टूबर तक ED हिरासत में रहेंगे। वही कोर्ट में पेशी के वक्त संजय सिंह ने पीएम मोदी पर यातनाएं देने का आरोप लगाया। वह कोर्ट रूम के गेट तक पीएम के खिलाफ बोलते रहे। कोर्ट ने राज्यसभा सांसद से कहा कि वह पेशी के दौरान मीडिया को इंटरव्यू ना दें। इससे सुरक्षा को लेकर समस्याएं पैदा होती है। कोर्ट ने मीडिया से भी कहा कि सांसद से सवाल ना पूछे जाएं।

पीएम पर क्या बोले संजय सिंह - पेशी से पहले संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की और कहा कि वह उनकी यातनाओं का पैमाना देखाना चाहते हैं। संजय सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मेरे साथ बच्चों का खेल खेल रहे हैं। मैं उनकी यातना का पैमाना चेक करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि वह यातना दें जितना दे सकते हैं। जितने बेईमान हैं देश के लाखों करोड़ लूटने वाले सब मोदी के साथ हैं, जो ईमानदार हैं, जो उनके खिलाफ हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।'

Next Story