भारत

CM भगवंत मान के आवास पहुंचे AAP सांसद राघव चड्ढा

Nilmani Pal
7 July 2022 10:24 AM IST
CM भगवंत मान के आवास पहुंचे AAP सांसद राघव चड्ढा
x

चंडीगढ़। AAP सांसद राघव चड्ढा पंजाब CM भगवंत मान के आवास पर उनकी शादी में पहुंचे। उन्होंने कहा, "उनकी मां का सपना था कि अपने बेटे का घर फिर से बसते हुए देखे। एक छोटा सा कार्यक्रम रखा है सिर्फ घर परिवार के लोग शामिल होंगे। दिल्ली CM परिवार के साथ कुछ देर में पहुंचने वाले हैं।" शादी के ठीक पहले भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर ने फोटो ट्वीट की है. इसके साथ उन्होंने दिन शगना दा चढेया लिखा है.

पंजाब सीएम की शादी में वैसे बेहद कम और खास लोगों को ही बुलाया गया है. लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम है. शादी में क्या-क्या परोसा जाएगा उसका मेन्यू आ गया है. अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दिलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है. वह बोले कि दिल्ली मॉडल के बाद अब पंजाब सरकार इमरान खान मॉडल पर आ गई है. यहां चीमा ने मान की दूसरी शादी पर तंज कसा.

Next Story