भारत

आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए आप विधायकों और पार्षदों की दिल्ली में बड़ी बैठक

jantaserishta.com
24 March 2024 11:52 AM IST
आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए आप विधायकों और पार्षदों की दिल्ली में बड़ी बैठक
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने विधायकों और पार्षदों की बैठक करेगी। आप सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सचिव (संगठन) संदीप पाठक के नेतृत्व में होने वाली बैठक का मकसद पार्टी के लिए आगे की रणनीति तैयार करना है।
इस मीटिंग में प्रमुख नेताओं, विधायकों, पार्षदों और प्रमुख अधिकारियों सहित आप के कई नेता हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद यह आप की पहली बड़ी मीटिंग है। पार्टी के बड़े नेता की गैर मौजूदगी में होने वाली बैठक में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राजनीतिक परिदृश्य को समझने की कोशिश की जाएगी।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि मीटिंग के प्रमुख एजेंडे में पार्टी के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करना शामिल है। दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सभी आरोपों का खंडन किया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक मकसद से एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story