भारत

मचा बवाल: आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार कर भेजे गए तिहाड़, बाजार आज रहेंगे बंद

jantaserishta.com
13 May 2022 10:26 AM IST
मचा बवाल: आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार कर भेजे गए तिहाड़, बाजार आज रहेंगे बंद
x

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के विरोध में आज ओखला के सभी बाजार बंद रहेंगे. शाहीन बाग मार्केट एसोसिएशन के सेक्रेटरी रोहित ने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी गलत है. इसके विरोध में बटला हाउस, शाहीन बाग और अबुल फजल एरिया की दुकानें शुक्रवार को बंद रहेगी.

बता दें कि दिल्ली में जारी बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने वाले आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान समेत 6 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. MCD के एक्शन के दौरान दंगा करना और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था, फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. फिर पेशी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया.
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने गिरफ्तारी के विरोध में अपने ट्विटर प्रोफाइल इमेज को चेंज कर दिया है. उन्होंने एक फोटो लगाई है जिसके ऊपर लिखा है कि Release Amanatullah Khan.
गुरुवार को दिल्ली के मदनपुर इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई जारी थी. लेकिन जब मौके पर टीम अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो वहां पर उन पर पथराव हो गया और जमकर बवाल काटा गया. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. तब मौके पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान भी मौजूद थे. उन पर दंगा करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगे. उनके अलावा 6 और लोगों पर इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज हुआ.
जब आप विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया था, तब उनके ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था. ट्वीट कर उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को असंवैधानिक बता दिया था. उन्होंने लिखा था कि भाजपा के "बुलडोज़रतंत्र" का विरोध कर रही जनता पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज असंवैधानिक है. हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ हैं, जनता के हक़ की आवाज़ मैं हमेशा उठाता रहूंगा इसके लिए मुझे चाहे कितनी बार भी जेल जाना पड़े.
आप विधायक की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी का भी बयान आया था. उन्होंने ट्वीट कर आशंका जाहिर कर दी थी कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है. उन्होंने लिखा कि ओखला से विधायक मेरे शौहर अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस पकड़ कर ले गयी, पिछले 4-5 घंटों से उनकी कोई ख़बर नहीं है. मुझे डर है कि उनके साथ कोई अनहोनी ना हो, उनकी जान को ख़तरा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story