भारत

'आप' नेता सौरभ भारद्वाज का पहला वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज

jantaserishta.com
13 Feb 2025 5:18 PM IST
आप नेता सौरभ भारद्वाज का पहला वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से हार का सामना करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया। सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी थी।
उन्होंने अपने चैनल का नाम "बेरोजगार नेता" रखा है। उन्होंने अपने पहले वीडियो में चुनाव हारने के अनुभव के बारे में विस्तार से चर्चा की। 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने नए चैनल पर बताया कि चुनाव में हार के बाद उनके पास कोई आमदनी का जरिया नहीं है और अब उन्हें यह चिंता सताने लगी है कि घर कैसे चलेगा, क्योंकि उनके पास भविष्य के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है। उन्होंने वीडियो में लोगों से यह भी पूछा कि वे आगे क्या कर सकते हैं और उनकी राय जानने की कोशिश की।
सौरभ ने कहा, "हमें एक दिन पहले तक यह नहीं लग रहा था कि हम चुनाव हारने वाले हैं। मेरी हार की कहानी 8 फरवरी से ही शुरू हुई।" उन्होंने विस्तार से बताया कि 8 फरवरी को वह एक पोलिंग स्टेशन पर थे और पहले राउंड में ही उन्हें यह आभास हो गया था कि चुनाव सही दिशा में नहीं जा रहा है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मुझे काउंटिंग के बीच ही यह समझ में आ गया था कि चुनाव मेरे हाथ से निकल चुका है।" चुनाव में हार के बाद की स्थिति पर सौरभ ने बताया कि हारने के बाद उन्होंने खुद से यह सवाल किया कि अब वह क्या करेंगे? मेरे पास कोई प्लान नहीं था।
हार के बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के घर गए, लेकिन वह देर रात पहुंचे ताकि घर वाले सो जाएं। सौरभ ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो उनके समर्थक और पार्टी के लोग लगातार उन्हें फोन कर रहे थे और उन्हें हिम्मत न हारने की सलाह दे रहे थे। एक फुल-टाइम राजनेता के लिए चुनाव हारने के बाद घर चलाने का संकट आ गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story