भारत

CBI ब्रेकिंग: आप नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ीं, उपराज्यपाल ने लिया ये फैसला

jantaserishta.com
2 March 2024 4:06 PM IST
CBI ब्रेकिंग: आप नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ीं, उपराज्यपाल ने लिया ये फैसला
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ मिलकर जबरन वसूली रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर उगाही करने का आरोप है.
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखी शिकायती चिट्ठी में जैन पर जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे और मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 17ए के तहत सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी दी. केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. वह कई महीनों तक तिहाड़ जेल में बंद रहे. फिलहाल सत्येंद्र जैन को अदालत ने हेल्थ इश्यू के आधार पर अंतरिम जमानत दे रखी है.
तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान सत्येंद्र जैन पर वीवीआई ट्रीटमेंट लेने का आरोप लगा था, जब जेल से उनका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वह जेल स्टाफ से शरीर की मालिश करवाते और फल-मेवा खाते दिखे थे. वीके सक्सेना ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच को मंजूरी देते हुए मामले को गृह मंत्रालय के पास भेज दिया. इससे पहले एलजी ने गत 9 फरवरी को जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के इशारे पर धन उगाही के लिए तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की भी मंजूरी दे दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story