भारत
तिहाड़ में बंद सतेंद्र जैन बाथरूम में गिरे, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
25 May 2023 11:09 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन बीते कई महीनों से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को तिहाड़ जेल के ही बाथरूम में चक्कर आने के बाद सत्येंद्र जैन फर्श पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और अपनी शुभकामनाएं जताई हैं। केजरीवाल ने इस पूरी घटना पर कहा, "जो इंसान (सत्येंद्र जैन) जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।"
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस विषय पर आगे कहा कि उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ 'मैं' में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।
इस पूरी घटना पर केजरीवाल का कहना है कि भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से सत्येंद्र के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।
इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा तीन तरह से गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों की शक्तियां छीन रही है। अगर किसी राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनती है तो ये उसके विधायकों को खरीद कर सरकार गिरा देंगे या विधायकों को ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर उनकी सरकार को गिरा देंगे या फिर अध्यादेश लाकर विपक्षी दलों की सरकार की शक्तियां छीन लेंगे। यही काम भाजपा ने दिल्ली में किया।
केजरीवाल के मुताबिक भाजपा के लोगों ने दिल्ली में दो-तीन बार ऑपरेशन लोटस किया और उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की, लेकिन एक भी विधायक नहीं बिका। जब भाजपा ने देखा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं गिर रही तो इन्होंने अध्यादेश लाकर सारी शक्तियां छीन लीं। इन लोगों को बहुत ज्यादा अंहकार हो गया है।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इस बार राज्यपाल ने बजट सत्र नहीं बुलाने दिया। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब में बजट सत्र ही नहीं होगा। राज्यपाल ने बजट सत्र की मंजूरी नहीं दी। पंजाब सरकार को बजट सत्र कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
Tagsसत्येंद्र जैनतिहाड़ जेलसत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्तीदिल्लीSatyendar JainTihar Jailadmitted to Satyendar Jain HospitalDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





