भारत
आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर स्पेक्ट्रम आवंटन में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
jantaserishta.com
24 April 2024 4:15 PM IST

x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि स्पेक्ट्रम बंटवारे में 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ नीति को रद्द कर दिया था, जिसका भाजपा ने भी जमकर विरोध किया था। लेकिन, अब वह वही नीति लागू करना चाहती है।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता ने कहा, ''2012 में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि स्पेक्ट्रम आवंटन और लाइसेंसिंग को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर वितरित करने की बजाय नीलामी की जानी चाहिए।''
संजय सिंह ने कहा, ''पीएम मोदी और उनकी सरकार अब पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है। जब 2023 में 150 सांसद संसद के बाहर थे तो उन्होंने 'पहले आओ, पहले पाओ की नीति' पारित की, जिसका भाजपा ने पहले विरोध किया था। 150 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या करने के बाद इसे पारित किया गया।'' राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब भाजपा सुप्रीम कोर्ट से भी इसे मंजूरी दिलाने में लग गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





