भारत

‘आप’ को पता था नरेश बाल्यान के गैंगस्टर से संबंध थे : कैलाश गहलोत

jantaserishta.com
1 Dec 2024 5:09 PM IST
‘आप’ को पता था नरेश बाल्यान के गैंगस्टर से संबंध थे : कैलाश गहलोत
x
नई दिल्ली: 'जबरन वसूली' मामले में ‘आप’ विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा है कि इसे साजिश कहना गलत होगा, क्योंकि यह मामला एक साल से सभी के संज्ञान में है कि विधायक और गैंगस्टर के बीच संबंध है।
गहलोत ने कहा क‍ि चिंता की बात यह है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय संयोजक को इसके बारे में जानकारी होने के बावजूद पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस ऑडियो क्लिप की बात हो रही है वह 30 सेकंड ही नहीं, बल्कि, 5 मिनट से ज्यादा का है। इसमें साफ तौर पर वह बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, पदयात्रा के दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंके जाने पर भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा है कि जहां तक ​​मैंने देखा है, ऐसा लगता है कि किसी ने पानी फेंका है, और केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि वह एक बस मार्शल था। वे अपनी ओर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की घटना को ध्यान से देखने की जरूरत है। बहुत ऐसी चीज है, जो आप और हम लोग समझ नहीं रहे हैं। इसके पीछे की कहानी को समझना जरूरी है। मैं यह नहीं कह सकता है कि यह सुनियोजित है। अगर इस तरह की घटना होती है तो इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए।
‘आप’ विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने कल हमारे विधायक को गिरफ्तार कर लिया। नरेश खुद कपिल सांगवान उर्फ नंदू नाम के गैंगस्टर की धमकियों से पीड़ित हैं। नरेश बाल्यान ने इसकी कई शिकायत दिल्ली पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और कल उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया।
केजरीवाल ने कहा क‍ि व्यापारियों के पास फिरौती की कॉल आती है। उनकी दुकानों के बाहर गोलियां चल रही हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी, अपहरण, रेप और हत्याएं हो रही हैं। मैंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया तो मुझ पर ही हमला करवाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story