भारत

11 नवंबर से ‘आप’ शुरू कर रही है ‘जिला पदाधिकारी सम्मेलन' : गोपाल राय

jantaserishta.com
6 Nov 2024 1:44 PM IST
11 नवंबर से ‘आप’ शुरू कर रही है ‘जिला पदाधिकारी सम्मेलन : गोपाल राय
x
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को विधानसभा चुनाव को लेकर ‘आप’ की तैयारियों के बारे में बताया।
गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय है। पिछले दिनों हम लोगों ने पहले चरण में सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिल्ली सरकार द्वारा किए कामों के साथ ही साथ विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। इस दौरान ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम किया गया।"
उन्होंने कहा कि अब आगामी विधानसभा को देखते हुए बूथ स्तर पर बैठक की जाएंगी। जिन लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समय देने के लिए जिम्मेदारी ली। ऐसे लोगों की बूथ कमेटी के गठन का काम कर लिया गया है।
दिल्ली के लोगों के साथ सीधा संवाद करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अंदर दीपावली से पहले सभी विधानसभा में पदयात्रा सफलतापूर्वक कर चुके हैं। दीपावली के बाद अरविंद केजरीवाल का अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। गोपाल राय ने कहा, "आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए आप बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए 11 नवंबर से 'जिला पदाधिकारी सम्मेलन' शुरू करने जा रही है। इस सम्मेलन को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।
गोपाल राय ने कहा कि इस सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। 'जिला पदाधिकारी सम्मेलन' की शुरुआत नॉर्थ वेस्ट लोकसभा के किराड़ी से की जाएगी। शाम पांच बजे यहां पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अन्य विधानसभाओं के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story