भारत

'आप' ने गरीबों के हेल्थ प्रोजेक्ट को अपना वेल्थ प्रोजेक्ट बनाया : मुख्तार अब्बास नकवी

jantaserishta.com
26 Aug 2025 5:16 PM IST
आप ने गरीबों के हेल्थ प्रोजेक्ट को अपना वेल्थ प्रोजेक्ट बनाया : मुख्तार अब्बास नकवी
x
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को तंज कसा। उन्होंने दिल्ली में पूर्व की 'आप' सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "गरीबों के हेल्थ प्रोजेक्ट को अगर कोई सरकार अपना वेल्थ प्रोजेक्ट बना देगी, तो मेरे हिसाब से उसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। गरीबों के हेल्थ प्रोजेक्ट के साथ छल करके उसका इस्तेमाल अपनी ताकत बढ़ाने में कर रहे हैं, तो ऐसी करतूतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो होगी ही। ये वो पार्टी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति के नाम पर आई थी। लेकिन, अब ये आज खुद भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी कारीगर दिखाई दे रही है।"
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, या उनके जैसे अन्य कोई हों, उनकी समस्या चुनाव आयोग नहीं है, बल्कि चुनाव हारने का डिप्रेशन है। जो पार्टी छह दशकों से अधिक समय तक एकछत्र राज करती रही, वो इस बात को हजम नहीं कर पा रही है कि जनता उन्हें क्यों नकार रही है और जनादेश नहीं दे रही है। लगातार राज्यों में उनकी हार हो रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी सुशासन सरकार चला रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस को लगता था कि देश की सत्ता में रहना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।"
नकवी ने कहा, "दुनिया में तमाम तरह की आर्थिक तंगी और मंदी का दौर आया है, जिसके कारण पूरी दुनिया आर्थिक संकटों से जूझ रही है। इसके बावजूद भारत मजबूत और स्थायी अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है। जिस समय दुनिया में तमाम चीजों की किल्लत रही, लेकिन उस समय भारत को किसी तरह की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आगे बढ़ती रही। इसी का नतीजा है कि जिस समय दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्था डगमगा रही थी, उस समय भी हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर और मजबूत थी। तमाम चुनौतियों के बावजूद देश 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story