भारत

आप ने पंजाब में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा के फैसले की तारीफ की

jantaserishta.com
14 Nov 2022 5:49 PM IST
आप ने पंजाब में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा के फैसले की तारीफ की
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के हथियारों के लाइसेंसों की समीक्षा करने और गैर-जरूरी लाइसेंस रद्द करने के फैसले का स्वागत किया। आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि सरकार के फैसले से राज्य में अपराधियों को हथियार नहीं मिल पाएंगे, जिससे अंतत: बंदूक कल्चर समाप्त हो जाएगा।
नील गर्ग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कांग ने कहा कि पिछली बादल और कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में गैर-जरूरी लोगों को लापरवाही से हथियार लाइसेंस जारी किए, जिससे बंदूक कल्चर को बढ़ावा मिला और समाज का माहौल खराब हुआ।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं जिनमें शादियों और अन्य समारोहों में जश्न में हुई गोलीबारी में लोगों की जान चली गई। समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल योग्य और जरूरतमंद लोगों को ही हथियारों का लाइसेंस मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की छवि सुधरेगी। यह युवाओं को सही रास्ते से भटकने से रोकेगा और समाज में शांति और सद्भाव का माहौल बनाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story