AAP ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, दो बड़े चेहरे कर लिए शामिल, जानें कौन है?

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात कांग्रेस के दो बड़े चेहरे इंद्रनील राजगुरु और वसराम सागठिया ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. गुरुवार को इंद्रनील राजगुरु और वसराम सागठिया एक साथ आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
इंद्रनिल राजगुरु जी एवं वसरामभाई सागठिया जी का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूँ। हम सबको मिलकर गुजरात के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करना है। pic.twitter.com/JX8TNTfEjF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 14, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





