भारत

भाजपा में शामिल हुईं आप की निगम पार्षद सुनिता

jantaserishta.com
24 April 2023 3:30 PM IST
भाजपा में शामिल हुईं आप की निगम पार्षद सुनिता
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद श्रीमती सुनिता एवं पूर्व निगम पार्षद रामनिवास ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं लोक सभा सांसद प्रवेश वर्मा ने इन दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी मौजूद रहे। आप पार्षद का भाजपा में स्वागत करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा पिछले 18 महीनों से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है और केजरीवाल सरकार के नित नए भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। आज उसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी के अनेक पार्षदों का वहां के भ्रष्टाचार को देखते हुए दम घुट रहा है और वे भाजपा की ओर एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर निगम पार्षदों को बंधुआ मजदूरों की तरह निर्देश दिया जाता है और वहां विचार नहीं होता सिर्फ प्रताड़ना होती है।
वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद आप पार्षद सुनिता ने भाजपा से अपने पुराने रिश्ते का हवाला देते हुए कहा कि पिछले वर्ष परिवर्तन की उम्मीद से वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी पर वहां उन्हें केवल भ्रष्टाचार दिखा और इसलिए निराश होकर उन्होंने आप छोड़ने का फैसला किया।
प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के अंदर उनके पार्षदों का दम घुट रहा है और वह सभी भाजपा में शामिल होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने की उम्मीद से अनेक लोग आम आदमी पार्टी में गए थे, लेकिन निगम चुनाव जीतने के बाद से ही हर पार्षद क्षेत्र का कमीशन तय कर दिया गया है और अब ना चाहते हुए भी उनसे पैसे की उगाही करवाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story